BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्यामदेउरवां चौकी में लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंची महिला:जमीन के बंटवारे को लेकर...

श्यामदेउरवां चौकी में लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंची महिला:जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद, पुलिस जांच जारी

0
8

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव की एक युवती सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची। युवती को बंदूक के साथ देख पुलिसकर्मियों ने उससे बंदूक लेने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। युवती रोते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। युवती पुलिस से मामले की जांच कर मारपीट का पता लगाने की मांग कर रही थी। जानकारी मिलते ही परतावल चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर शांत कराया और उसे चौकी पर बैठाया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के दूसरे सदस्यों को चौकी पर बुलाया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, यह मामला जमीन के बंटवारे और हिस्से को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती परिवार की कुछ जमीन अपने नाम कराना चाहती है। इसी बात पर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान मारपीट होने का भी आरोप है। इसके बाद ही युवती लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची थी। ग्रामीणों ने बताया कि युवती के परिवार में लाइसेंसी बंदूक पहले उसके दादा या परिवार के किसी बुजुर्ग के नाम थी। बाद में यह रामानंद यादव के नाम दर्ज हुई। रामानंद यादव इसी बंदूक के साथ कई सरकारी बैंकों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही जमीन विवाद, मारपीट और लाइसेंसी बंदूक से जुड़े घटनाक्रम की असलियत सामने आएगी। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि यह मामला पारिवारिक और जमीन से जुड़े विवाद का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here