BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा परखी:सीसीटीवी-डीवीआर की रिकॉर्डिंग जारी रखने...

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा परखी:सीसीटीवी-डीवीआर की रिकॉर्डिंग जारी रखने के निर्देश, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

0
1

श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत यह जांच की। विभाग ने सोमवार को 3:00 बजे जानकारी दी की उन्होंने वेयर हाउस में रखी चुनाव सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की स्थिति देखी। उन्होंने इन जरूरी चुनाव उपकरणों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को तय मानकों के हिसाब से बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वेयर हाउस की लगातार निगरानी की जाए। रिकॉर्डिंग जारी रखने के निर्देश दिए उन्होंने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कवरेज भी जांची। साथ ही, सीसीटीवी से जुड़े डीवीआर का लगातार संचालन और रिकॉर्डिंग जारी रखने के निर्देश दिए, संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी इंतजामों को नियमित रूप से जांचने के लिए भी कहा गया। इस मासिक निरीक्षण के दौरान चुनाव विभाग के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में वेयर हाउस की व्यवस्थाओं को देखा गया। इस निरीक्षण का मकसद ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी को चुनाव नियमों के हिसाब से बनाए रखना था। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, भाजपा जिलामंत्री राकेश मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के यशोदानंदन शर्मा और आम आदमी पार्टी के राहुल शुक्ला मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here