बस्ती के बड़ेवन स्थित ट्रैफिक चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी कार रोकने पर एक युवक ट्रैफिक पुलिस के जवानों से उलझ गया। चेकिंग के दौरान युवक जवानों से बहस करने लगा। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के जवान युवक को समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वह लगातार उनसे बहस करता रहा। जवान समझाते रहे, युवक करता रहा बहस वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिस के जवानों से आक्रामक अंदाज में बात करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह जवानों से कहता सुनाई देता है- ‘गाली दूंगा, तुम क्या करोगे?’ युवक के इस रवैये से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। ब्लैक फिल्म के चलते रोकी गई थी कार ट्रैफिक पुलिस ने कार के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को लेकर वाहन रोका था। नियमों के तहत जांच के दौरान युवक जवानों से उलझ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका रवैया लगातार आक्रामक बना रहा। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच हुई बहस को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बस्ती में क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार:फोनपे-गूगलपे पर...
बस्ती में साइबर थाना पुलिस ने लोगों को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...






































