
पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के संस्थापक गुरुदेव रवि शंकर महाराज ने आज नानपारा के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में छात्रों से संवाद किया। गुरुदेव नई पीढ़ी में संस्कार, संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए अलग-अलग स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम करते रहते हैं। इसी कड़ी में जयपुरिया स्कूल में भी यह कार्यक्रम हुआ। संवाद के दौरान गुरुदेव ने छात्रों को जीवन में सफल होने के पांच सूत्र बताए। ये सूत्र थे: लक्ष्य, रास्ता, साधन, साथी और सामंजस्य। उन्होंने उदाहरणों से इन सूत्रों को समझाया। गुरुदेव ने छात्रों को संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने गुरुदेव से कई सवाल पूछे। गुरुदेव ने हर सवाल का आसान और संतोषजनक जवाब दिया, जिससे उनकी जिज्ञासाएं शांत हुईं। इस मौके पर जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर आनंद पोद्दार ने गुरुदेव का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, स्कूल के शिक्षक और कई खास मेहमान मौजूद थे। इनमें हरिशंकर शर्मा, ओम प्रकाश पोद्दार, नरेश चंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल और अशोक शुक्ला शामिल थे। आश्रम की तरफ से उमेश चंद्र शाह ने स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
महराजगंज में विजयपुर-बागापार मार्ग बारिश में बना दलदल:दो दर्जन गांवों के...
महराजगंज में विजयपुर से बागापार होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। यह रास्ता करीब दो दर्जन गांवों के लोगों...






































