श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में बीरगंज बाजार स्थित मां काली माता मंदिर के सामने सड़क पर जलभराव की समस्या ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को प्रभावित किया। लंबे समय से चले आ रहे इस जलजमाव और गंदगी के कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। इससे कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान होने वाले कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी रद्द करने पड़े। हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों में उत्साह था। हालांकि, मंदिर के मुख्य रास्ते पर भरे पानी और कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं का पहुंचना मुश्किल हो गया। जलभराव के चलते जन्माष्टमी पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पाया। जन्मोत्सव के पांचवें दिन हुए भंडारे में भी श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस वजह से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता और प्यारेलाल गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (PWD) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई। इसका खामियाजा हजारों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा है। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता ने जिलाधिकारी से इस मामले पर ध्यान देने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बीरगंज बाजार स्थित मां काली मंदिर मार्ग को जल्द जलभराव से मुक्त कराने की अपील की। ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क और नाली की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।
भारत दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को मोदी के...
मॉस्को| नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आगामी 11 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन...






































