
बहराइच के शिवपुर कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बैसवारा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी की। चोर घर की पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। गांव की पूनम देवी ने बताया कि सोमवार शाम वह घर के बरामदे में सोई थीं। मंगलवार सुबह जब वह उठीं और झाड़ू लगाने गईं, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखने पर दीवार में नकब लगी हुई थी। घर की तलाशी लेने पर करीब 70 हजार रुपए नकद, दो लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात और घर का दूसरा सामान गायब मिला। पूनम देवी ने पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाने के सीयूजी नंबर पर जानकारी लेने पर सुशील सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोर्ट गए हैं और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव वालों में गुस्सा है और रात की पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
श्रावस्ती में बाइक ने महिला और बच्चे को मारी टक्कर:महिला गंभीर...
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। सेमगढ़ा चौराहा से गोविंदपुर जाने वाले रास्ते पर कोरी पुरवा के...






































