BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सुजौली की अस्थाई गौशाला की हालत खराब, पशु बीमार:चारे की कमी से...

सुजौली की अस्थाई गौशाला की हालत खराब, पशु बीमार:चारे की कमी से बिगड़ी स्थिति; केयरटेकर को नहीं मिला वेतन

0
1


बहराइच के सुजौली ग्राम पंचायत में बनी अस्थाई गौशाला की हालत बेहद खराब है। यहां चारे और दाने की भारी कमी है, जिसके चलते कई पशु बीमार हो गए हैं। गौशाला के केयरटेकर को भी कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। गौशाला के केयरटेकर शत्रुघ्न, सुनीता और बबलू ने बताया कि पशुओं के लिए चारा और दाना नहीं मिल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार बताने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसी वजह से पशु लगातार बीमार पड़ रहे हैं। केयरटेकर ने यह भी बताया कि उन्हें अभी तक उनका वेतन भी नहीं मिला है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। केयरटेकर की शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता राम सिंह, कृष्णा पांडे, अंजनी चतुर्वेदी, क्रांति मिश्र, पवन, दीपक और शुभम मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौशाला की खराब व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। अस्थाई गौशाला के इंस्पेक्टर धनीराम पांडे ने बताया कि ठेकेदार को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो से तीन घंटे के भीतर गौशाला में चारा पहुंच जाएगा।