अमोढ़ा के रामरेखा मंदिर परिसर में मंगलवार देर शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्याम जी रामायण के तत्वावधान में हुए इस पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ रामरेखा मंदिर के महंत दयाशंकर दास ने विधिवत रूप से किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पाठ सुना और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए। सुंदरकांड पाठ के समापन पर राम दरबार की आरती की गई। इसके बाद सभी मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर दिवाकर सिंह, राहुल कश्यप, दीपक पंडित, शैलेंद्र चौहान और सोनू गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।






































