श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसोहना गांव की निवासी किरन वर्मा पत्नी इंद्रजीत वर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही माता प्रसाद, जदी प्रकाश, राम फकीरे और मोहित दबंग किस्म के लोग हैं। किरन का आरोप है कि इन लोगों ने उसके लगभग 200 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए थे, जिसकी रिपोर्ट उसने पहले थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे विपक्षी हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए। उन्होंने किरन वर्मा को मारपीट कर बेहोश कर दिया। जब उनके पति इंद्रजीत वर्मा खेत से लौटे और बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे उनके हाथ और कान पर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि हमलावर उन्हें और उनके पति को जान से मारने की मंशा से आए थे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
श्रावस्ती में पुरानी रंजिश में महिला-पति पर जानलेवा हमला:200 यूकेलिप्टस पेड़ काटने की शिकायत पर लाठी-डंडों से पीटा, 4 पर केस दर्ज करने की मांग