BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक:एक युवक की मौत,...

बस्ती में अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक:एक युवक की मौत, दो घायल; मुजहना-परसा हज्जाम के पास देर रात हादसा

0
1

बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना परसा हज्जाम और मुजहना गांव के बीच देर रात हुई। पुलिस चौकी खझौला के प्रभारी राकेश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को बस्ती जिला अस्पताल भिजवाया। यह हादसा मंगलवार देर रात मुजहना कट के पास हुआ। होंडा शाइन बाइक पर तीन लोग बस्ती से टेमा रहमत की ओर जा रहे थे। परसा हज्जाम गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के साल्हेपुर गांव निवासी 24 वर्षीय बाइक चालक शमशाद अंसारी पुत्र नसीरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे महफूज पुत्र एकलाख अहमद और सोहेल कुरेशी पुत्र मोहम्मद शफ़िर (दोनों साल्हेपुर निवासी) भी घायल हो गए। चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को शव किट बैग में रखकर जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेजा गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और उन्हें रात में ही जिला अस्पताल पहुंचने को कहा गया। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।