BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश यशवंत हत्याकांड में पुलिस को मिले सुराग:तीन टीमें जांच में जुटीं, जल्द...

यशवंत हत्याकांड में पुलिस को मिले सुराग:तीन टीमें जांच में जुटीं, जल्द होगा हत्या का खुलासा

0
0

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले यशवंत कुमार (26) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले में कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्यारा पकड़ा जाएगा। यशवंत नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा का रहने वाला था। वह गोरखपुर में पुलिस आवास निगम में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करता था। वह रोज गोरखपुर से आता-जाता था। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यशवंत के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे हेमंत और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि यशवंत की शादी नहीं हुई थी। ओम प्रकाश हरियाणा में नौकरी करते हैं और हेमंत भी पुलिस आवास निगम में संविदा कर्मचारी हैं। हत्याकांड का खुलासा करने की मांग यशवंत के मामा के बेटे सूरज कुमार खलीलाबाद में स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे तक वह यशवंत के साथ थे। यशवंत ने उनसे अयोध्या जाने की बात कही थी। सूरज के अनुसार, यशवंत ने बताया था कि वह अपनी मां से इस बारे में बात कर चुका है। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। यशवंत की बाइक दुबौलिया क्षेत्र में बन रहे टोल प्लाजा के पास मिली थी। वहीं, उसका शव धमौरा के पास पाया गया था। इन दोनों जगहों के मिलने के बाद से पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यशवंत के पिता और बाबा ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है।