BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा कब्रिस्तान में जलभराव की शिकायत पर समाधान:जेसीबी से जलकुंभी, नाले की...

नानपारा कब्रिस्तान में जलभराव की शिकायत पर समाधान:जेसीबी से जलकुंभी, नाले की सफाई जारी

0
0


नानपारा नगर के कब्रिस्तान में पानी भरने, जलकुंभी और गंदगी की समस्या के बाद कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी नानपारा को ज्ञापन देकर जल निकासी और नाले की सफाई की मांग की थी। कमेटी का कहना था कि बरसात के दौरान कब्रिस्तान परिसर में पानी भर गया था। कई कब्रों तक पानी पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। कमेटी के सदस्यों ने नदिया पुल से कब्रिस्तान तक नाले की सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष हाजी हसनैन, सभासद और सेक्रेटरी हाजी समीउल्लाह खान उर्फ शोएब, कोषाध्यक्ष हाजी नसरुद्दीन, सै अब्दुल वली, फखरुद्दीन उर्फ गुड्डू मारिया, मोहम्मद आजम राईनी और जियाउद्दीन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस मामले पर नगर पालिका परिषद नानपारा के चेयरमैन अब्दुल वहीद ने बताया कि नाले आदि की सफाई बरसात से पहले कराई जाती है। उन्होंने जलकुंभी की सफाई से संबंधित फोटो और उसकी तारीख भी मीडिया को दिखाई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सफाई कराई गई थी। चेयरमैन ने बताया कि कब्रिस्तान में पानी भरने की एक वजह नाले की दीवार का टूटना भी थी। उनके मुताबिक दीवार की मरम्मत में 2-3 दिन लगे। इसी दौरान तेज बारिश हुई, जिससे कब्रिस्तान में पानी भर गया। नाला खुलने के बाद पानी धीरे-धीरे कब्रिस्तान से निकल गया। जलकुंभी की समस्या को लेकर चेयरमैन अब्दुल वहीद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दोबारा भी सफाई कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी और सफाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जा रहा है। चेयरमैन ने यह भी कहा कि नगर के सभी धार्मिक स्थलों की देखभाल और उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी निभाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी मामले में जानकारी के लिए खुद मौके पर जाकर स्थिति देखें और अधिकारियों को अपनी समस्या बताएं।