BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार...

कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक कुमार द्वारा घाटों एवं मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*

0
6

 

 

* कजरी तीज पर्व से पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अशोक कुमार व मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल सुश्री दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद गोण्डा के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं सरयू घाट का संयुक्त रुप से स्थलीय निरीक्षण किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा सरयू घाट कर्नलगंज, पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर एवं दुःखहरणनाथ मंदिर का भ्रमण कर कजरी तीज पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए । रूट डायवर्जन की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने, श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन को सुगम बनाए रखने तथा डायवर्जन की जानकारी से संबंधित आवश्यक संकेतक/बोर्ड पूर्व से लगाए जाने के निर्देश दिए ।

डीआईजी द्वारा पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पर्याप्त रखने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पार्किंग स्थलों पर वाहनों के कारण मुख्य मार्गों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो । यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने, प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पर्याप्त यातायात पुलिस/पुलिस बल की तैनाती किये जाने के निर्देश दिये गये। श्रद्धालुओं के आवागमन सुगम एवं सुरक्षित रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा प्रबंध समय से पूर्ण करते हुए भीड़ के अधिक दबाव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने सम्बन्धी तैयारी पूर्ण कर ली जाये।

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कजरी तीज पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं । *इस दौरान, जिलाधिकारी गोण्डा सुश्री प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक झा समेत अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।*