श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसा हो गया। परसोरा के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो युवक इकौना की ओर जा रहे थे। तभी गोविंदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इनमें 20 साल के शिवम को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे युवक को हल्की चोट लगी है। दोनों युवक इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शिवम के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा, समर्पण और जनकल्याणकारी नेतृत्व की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किए...






































