BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर घायल:कुत्तों से बचाने के...

बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर घायल:कुत्तों से बचाने के बाद घंटों मशक्कत कर कराया इलाज, अब भी कर रहे रखवाली

0
0

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में एक बंदर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना प्राचीन राम जानकी मंदिर के पीछे पोखरा-सैनिया मार्ग पर हुई। हादसे के बाद घायल बंदर सड़क किनारे पड़ा था, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बंदर की जान बचाई। इसके बाद उन्होंने कप्तानगंज के पशु चिकित्सक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर बात नहीं हो पाई। काफी कोशिश के बाद पशु विभाग से संपर्क हुआ। इसके बाद पशु विभाग के अजय पांडे मौके पर पहुंचे और घायल बंदर का इलाज किया। शाम करीब छह बजे के बाद बंदर का इलाज हो सका। इलाज होने तक स्थानीय लोगों ने उसे चारों तरफ से घेरकर रखा और कुत्तों को दूर भगाते रहे। इलाज के बाद भी बात यहीं खत्म नहीं हुई। घायल बंदर दोबारा कुत्तों का शिकार न हो, इसके लिए स्थानीय लोग अभी भी मौके पर मौजूद हैं और उसकी रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घायल बंदर को बचाने के लिए लोगों ने कई घंटे इंतजार किया और उसकी सुरक्षा की। इस दौरान गोविंद निषाद, प्रधान प्रतिनिधि भास्कर सिंह, गौरव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर, अजीत निषाद, भोला तिवारी, बृजेश तिवारी, ओम नंदन गुप्ता और सरवन निषाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। काफी कोशिश के बाद 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची