BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खुले में मांस बेचने वाले शख्स का चालान:पहले भी हो चुकी थी...

खुले में मांस बेचने वाले शख्स का चालान:पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई, फिर भी नहीं माना; पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1

बस्ती के परसरामपुर थाना पुलिस ने आज खुले में मांस बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शांति भंग की आशंका को देखते हुए की है। आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी सार्वजनिक जगह पर खुले में मांस काटकर बेचता था। तब उसके खिलाफ धारा 292 BNSS के तहत कानूनी कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद भी आरोपी ने दोबारा उसी तरह खुले में मांस बेचना शुरू कर दिया। उसके इस काम से इलाके में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसे देखते हुए परसरामपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान धारा 170/126/135 BNSS के तहत किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मो. हलीम (करीब 35 साल) के रूप में हुई है। वह सिकंदरपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती का रहने वाला है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेंद्र पासवान और कांस्टेबल राहुल शुक्ला शामिल थे।