BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 75 साल के बुजुर्ग ने ढाई किमी मनोरमा नदी को:बस्ती में युवाओं...

75 साल के बुजुर्ग ने ढाई किमी मनोरमा नदी को:बस्ती में युवाओं के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान, मिला सम्मान

0
3

बस्ती में मनोरमा नदी को साफ करने के लिए चलाया गया अभियान अब लोगों के लिए मिसाल बन गया है। इस अभियान के चौथे दिन युवाओं के साथ बुजुर्गों का जोश भी देखने को मिला। टीम ने करीब ढाई किलोमीटर नदी के हिस्से को जलकुंभी और गंदगी से मुक्त कर दिया है। इस सफाई अभियान की खास बात यह है कि इसका नेतृत्व 75 साल के भोधर निषाद कर रहे हैं। जिस उम्र में लोग आराम करते हैं, उस उम्र में भोधर निषाद नदी को बचाने के लिए युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। भोधर निषाद के साथ राम लोचन निषाद, तिलक राम निषाद, सरवन निषाद, अजीत निषाद, राजेश निषाद, रमेश निषाद, जय प्रकाश निषाद, राम मिलन निषाद, सुनील निषाद, अमिताभ निषाद, काशीराम निषाद, श्री चंद्रभान निषाद उर्फ खनखन और विशुनदास निषाद जैसे कई लोग लगातार सफाई में लगे हैं। नदी की गहराई और जलकुंभी के बीच उतरकर सफाई करना आसान नहीं था। इसके बावजूद टीम के सदस्यों ने घंटों मेहनत की और नदी से जलकुंभी व कचरा निकाला। उनके प्रयासों से मनोरमा नदी का करीब ढाई किलोमीटर हिस्सा अब पहले से ज्यादा साफ दिख रहा है। अभियान में शामिल लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए समाजसेवी रणविजय सिंह राहुल, चंद्रमणि पांडे और सुदामा भी वहां पहुंचे। रणविजय सिंह राहुल ने आर्थिक मदद देकर टीम का उत्साह बढ़ाया। चंद्रमणि पांडे और सुदामा ने भोधर निषाद को मिठाई खिलाई और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मनोरमा नदी की सफाई में लगे इन लोगों की मेहनत एक बड़ा संदेश दे रही है। यह बताती है कि अगर समाज ठान ले, तो नदी सिर्फ सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी से भी साफ हो सकती है। इन मेहनती लोगों को सम्मान, सहयोग और प्रोत्साहन की जरूरत है