ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी रविवार को बस्ती सदर और हर्रैया तहसील की समीक्षा बैठक करेंगे। यह जानकारी जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बस्ती सदर की बैठक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नए बने भवन कुदरहा कस्बे में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं, हर्रैया की बैठक बीआरसी सभागार में दोपहर 2 बजे से होगी। श्री पांडेय ने बताया कि इन बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। उन्होंने मंडल, जिला और तहसील के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें...
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 13 सितंबर को भोपाल स्थित आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित...






































