यह रास्ता श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में स्थित है। यह सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। यहां पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, जिससे पूरा रास्ता जर्जर हो गया है। लोगो को दिक्कत होती है और किसी साधन से निकलना दुसवार हो जाता है कीचड़ मे सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस रास्ते से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इनमें संतोष, मुकेश, धनलाल, घन्नी और गोलू जैसे लोग शामिल हैं।
लक्ष्मणपुर में सड़क पर जलभराव से हादसे का खतरा:पानी में छिपे...
जमुनहा विकासखंड में बदला-बरदेहरा टू-लेन सड़क पर लक्ष्मणपुर के पास पानी भर गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही...






































