BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में खेत देखने गए युवक को सांप ने काटा:बहराइच के निजी...

जमुनहा में खेत देखने गए युवक को सांप ने काटा:बहराइच के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

0
2

सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में खेत देखने गए 39 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। जहरीले सांप के काटने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बहराइच के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तुलसीपुर निवासी कंधई लाल (39) पुत्र केशवराम शनिवार देर शाम घर के सामने स्थित खेत देखने गए थे। बताया जा रहा है कि वह खेत की मेड़ पर बैठे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद कंधई लाल किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग तत्काल उन्हें लेकर बहराइच के निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की इच्छा जताई, पुलिस को दी सूचना कंधई लाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताते हुए घटना की जानकारी सोनवा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।