महराजगंज के नौतनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर में जल जीवन मिशन योजना का काम अधूरा पड़ा है। यहां चार साल पहले पानी की टंकी और पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन आज तक एक भी घर में नल से पानी नहीं आया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार आधा-अधूरा काम छोड़कर चला गया है। विभाग के कागजों में इस योजना पर 80 से 90 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं, जबकि जमीन पर यह योजना पूरी तरह फेल है। गांव की करीब 1000 की आबादी आज भी हैंडपंप और निजी बोरिंग के भरोसे है। युवा समाजसेवी गिरजा शंकर पाण्डेय ने इस मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है। शिकायत संख्या 40018726023177 है। पाण्डेय ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गांव में पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए।
बाबा जंगली नाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा:गयादत्तपुरवा में शिव भक्तों...
श्रावस्ती के गयादत्तपुरवा गांव में शिव भक्तों ने जल भरकर संकल्प लिया। यह गांव ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में आता है। इसके बाद...




































