BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश कजरी तीज पर कांवड़ यात्रा की धूम:जमुनहा में आज रात 12 बजे...

कजरी तीज पर कांवड़ यात्रा की धूम:जमुनहा में आज रात 12 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा, बाजारों में रौनक बढ़ी

0
0
कजरी तीज पर कांवड़ यात्रा की धूम:जमुनहा में आज रात 12 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा, बाजारों में रौनक बढ़ी

कजरी तीज को लेकर जमुनहा ब्लॉक समेत पूरे जिले में उत्साह है। महादेवा और चंदन कोटिया समेत आसपास के गांवों में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। आज रात 12 बजे से मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू होगा। श्रद्धालु मल्हीपुर क्षेत्र के माधवपुर घाट से जल लेकर सिरसिया स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर और मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर पहुंचेंगे। कांवड़िए पैदल यात्रा कर मंदिरों तक जाएंगे और नियमों के अनुसार भगवान शिव को जल चढ़ाएंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह दिख रहा है। जलाभिषेक को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। तेजबीरगंज कस्बे समेत आसपास के बाजारों में दुकानदारों ने कांवड़ियों के लिए टी-शर्ट, गमछे, भगवा वस्त्र, कांवड़, पूजा सामग्री, झंडे और अन्य धार्मिक सामान सजाए हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार कांवड़ और धार्मिक सामग्री की मांग पिछले साल से ज्यादा है। शाम होते ही बाजारों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। कजरी तीज को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।