श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के भौसावा गांव में समय माता मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भौसावा गांव के पुरवा निवासी सूरज चौहान और गांव के ही राम अवधेश चौहान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से भी हमला किया। मारपीट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Home उत्तर प्रदेश पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे चले, महिला-पुरुष घायल; बहराइच...
बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, कई नए...
बागपत
बागपत जनपद के देशराज मोहल्ले में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया...





































