
गोवा पुलिस ने बहराइच की स्थानीय पुलिस की मदद से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। इस शूटर पर गोवा के एक होटल में फायरिंग करने का आरोप है। आरोपी को बहराइच के रिसिया मोड़ के पास से पकड़ा गया। यह घटना 28 अगस्त को गोवा के नियो मैजेस्टिक होटल में हुई थी। आरोपी ने वहां फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। गोवा पुलिस के मुताबिक, आरोपी निवास नायक पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। गोवा क्राइम ब्रांच प्रभारी मंगेश वव्लवेकर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद गोवा पुलिस उसे अपने साथ गोवा ले गई। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। गिरफ्तार किए गए शूटर की पहचान रिसिया थाना क्षेत्र निवासी बुद्धू के तौर पर हुई है। गोवा पुलिस के अनुसार, इस घटना में रिसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बाबू भी शामिल था। गोवा पुलिस ने बताया कि बुद्धू का भाई लड़की भगाने के मामले में गोवा में जेल में बंद है। बुद्धू उससे मिलने जाता था, जहां उसकी मुलाकात अन्ना नाम के शख्स से हुई। अन्ना जेल से बाहर आने के बाद जूस की दुकान चलाता था और बुद्धू उसी के पास काम करने लगा था।
सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टावर से उपकरण चोरी करने...
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वोडाफोन टावर से हुए इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स अजहा कार्ड चोरी की घटना...






































