MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश बंदर के कूदने से गिरी सीढ़ी की दीवार:आठ साल के बच्चे की...

बंदर के कूदने से गिरी सीढ़ी की दीवार:आठ साल के बच्चे की दबकर मौत, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

0
2

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के ओझागंज गांव में रविवार शाम सीढ़ी की दीवार गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के पास जमीन पर खेल रहा था। इसी दौरान एक बंदर सीढ़ी की दीवार पर कूद गया, जिससे दीवार भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बंदर के कूदते ही गिरी दीवार हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि आरएन गौड़ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक बंदर सीढ़ी की दीवार पर कूद गया। बंदर के कूदते ही दीवार अचानक गिर गई और आरएन उसके मलबे में दब गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कैली, बस्ती ले जाया गया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत परिजनों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही आरएन की मौत हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने रात करीब 8 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। आरएन ओझागंज निवासी विवेक गौड़ का बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है आरएन सरस्वती ज्ञान मंदिर, बिहरा, बस्ती में कक्षा एक का छात्र था। उसकी 9 साल की बहन सृष्टि भी इसी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। बच्चे की मौत से स्कूल परिवार में भी शोक फैल गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरएन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।