BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मोतीपुर में आबादी के बीच पहुंचा तेंदुआ:वार्ड वासियों में दहशत, वन विभाग...

मोतीपुर में आबादी के बीच पहुंचा तेंदुआ:वार्ड वासियों में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग; कार्रवाई न होने से लोग नाराज

0
5


मोतीपुर। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के वार्ड नंबर 01 में रहने वाले अन्नू यादव, रामू पासवान, तूफानी यादव, अरुण पासवान और राहुल कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से रात 10 बजे के बाद उनके घरों के पास तेंदुआ घूमता देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तेंदुए ने मोहल्ले के अन्नू यादव के घर के पास से तीन पालतू कुत्ते के बच्चे और दो गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया है। वार्ड वासियों ने वन विभाग के कर्मचारियों से मांग की है कि यहां पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। इससे उन्हें आने-जाने में आसानी होगी और पालतू पशुओं की सुरक्षा भी हो सकेगी। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी वन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर वार्ड वासियों में काफी नाराजगी बढ़ रही है।