BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राहुल ने 25 दिन में पैदल बैद्यनाथ यात्रा पूरी की:गांव लौटने पर...

राहुल ने 25 दिन में पैदल बैद्यनाथ यात्रा पूरी की:गांव लौटने पर कैमी में महाभंडारा , हजारों लोगों ने प्रसाद लिया

0
5

निचलौल के कैमी गांव के राहुल चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की 25 दिन की पैदल यात्रा पूरी की है। यात्रा पूरी कर गांव लौटने पर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बीती रात एक महाभंडारे का आयोजन भी किया गया। इस महाभंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने प्रसाद लिया और बाबा बैद्यनाथ के जयकारों से माहौल भक्ति से भरा रहा। आयोजक अरविंद चौधरी ने बताया कि राहुल चौधरी ने भक्ति के साथ 25 दिन में यह यात्रा पूरी की है। इसी खुशी में सभी गांव वालों के सहयोग से इस महाभंडारे का आयोजन किया गया था। गांव पहुंचने पर युवाओं ने राहुल का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक चौधरी, मुन्ना गौड़, अश्वनी सिंह, नवीन चौधरी, अरविंद चौधरी, धीरज चौधरी, मोनू चौधरी, अवधेश तिवारी, सनी चौधरी, विश्वास, भानु, राजू चौधरी और नूरहासन खान समेत कई स्थानीय युवाओं ने योगदान दिया।