बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को हरतालिका तीज का त्योहार श्रद्धा और आस्था से मनाया गया। सुबह से ही इलाके के नदी घाटों पर महिलाएं पहुंचना शुरू हो गईं। महिलाओं ने नदी में नहाने के बाद भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की। व्रत रखने वाली महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। व्रत रखने वाली निर्मला गुप्ता, श्वेता सिंह, पूजा निषाद, तृप्ति और दिव्या ने बताया कि हरतालिका तीज उनके लिए आस्था और विश्वास का त्योहार है। महिलाओं ने कहा कि पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना कठिन है, लेकिन परिवार की खुशहाली और अखंड सौभाग्य के लिए वे श्रद्धा से यह व्रत रखती हैं। एक व्रती महिला ने बताया कि तीज के साथ सोमवार का दिन पड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। इसी दिन हरतालिका तीज का व्रत पड़ने से यह उनके लिए खास आस्था और खुशी का मौका है। महिलाओं ने बताया कि माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसी विश्वास के कारण सुहागिनें हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। वे भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य मांगती हैं। सुबह घाटों पर नहाने के बाद महिलाओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और फूल चढ़ाए। इसके बाद माता पार्वती की पूजा कर परिवार के सुख-शांति मांगी। शाम को महिलाओं ने तीज की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा की। पूरे इलाके में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल रहा।
मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘भाई का...
आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र और राज्य...








































