BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:बहराइच के पांडवकालीन...

कजरी तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:बहराइच के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक, पूजन

0
1


बहराइच में सोमवार को कजरी तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजते रहे। पांडवकालीन प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा की। मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते सुबह से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना में लगे रहे। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने मंदिरों के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। काफी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रास्ते बदले गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।