बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र में हरितालिका तीज के अवसर पर सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। महादेवरी गांव स्थित पौराणिक बाबा दुखछोर नाथ धाम में सुबह से देर शाम तक महिलाएं पूजा-पाठ करती रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया और फूल चढ़ाए। कई परिवारों ने घरों में भी शिव-पार्वती और गणेश की पूजा की। मां कात्यायनी मंदिर पर भी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। त्योहार के मौके पर साड़ी की दुकानों पर भी खासी चहल-पहल दिखी। कुंवारी कन्याओं से लेकर विवाहित महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर पूजा की। पूजा के बाद महिलाओं ने सुहाग की वस्तुओं का दान किया। दुखछोर नाथ धाम में शिव-पार्वती की पूजा के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर कथा सुनी।
मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘भाई का...
आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र और राज्य...








































