
मिहींपुरवा, बहराइच। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया ने निधिपुरवा गांव में सदस्यता अभियान चलाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किसानों को संगठन से जोड़ा गया और उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष देवीपाटन आदर्श राज वर्मा और जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री डॉ. विकाश वर्मा, निधिपुरवा अध्यक्ष विरेन्द्र राज वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मिहींपुरवा वीरेंद्र चक्रवर्ती, ब्लॉक अध्यक्ष बलहा विकास वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, बलहा ब्लॉक मीडिया प्रभारी अर्जुन वर्मा और नानपारा तहसील अध्यक्ष आलोक वर्मा मौजूद थे। इनके साथ अन्य कार्यकर्ता और किसान भी उपस्थित रहे। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती में बहुत दिक्कत हो रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य मकसद किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद व बीज दिलाना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि किसानों का किसी भी तरह से शोषण न हो। जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर किसानों का शोषण बंद नहीं हुआ और खाद की कालाबाजारी जारी रही, तो संगठन आंदोलन करेगा।
सोमवार के संयोग से हरतालिका तीज व्रत हुआ विशेष फलदायी, बाजारों...
महराजगंज
अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना का महापर्व हरतालिका तीज जिले भर में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा...








































