MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ:25 दिन में दूसरा तेंदुआ फंसा, वन...

बहराइच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ:25 दिन में दूसरा तेंदुआ फंसा, वन विभाग की टीम ले गई साथ

0
1


बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में ग्रामीणों को तेंदुए के डर से राहत मिली है। गोपिया गांव के रामसहायपुरवा मजरे में वन विभाग के लगाए दूसरे पिंजरे में सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले काफी समय से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से डर बना हुआ था। करीब 25 दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा गया था। इसके बावजूद दोबारा तेंदुए की हलचल दिखने से ग्रामीण डरे हुए थे। वे खेतों और आसपास के इलाकों में जाने से भी बच रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने इलाके में दो पिंजरे लगाए थे। सोमवार तड़के दूसरे पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही वन दरोगा रवींद्र राव और बीट इंचार्ज कपिल देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तेंदुए को पिंजरे समेत रेंज कार्यालय पहुंचाया। वन विभाग के मुताबिक, पकड़े गए तेंदुए की सेहत की जांच की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में किसी सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद रामसहायपुरवा और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।