BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में जीएसटी जांच में टैक्स चोरी का मामला:फर्म मालिक से 2.45...

महराजगंज में जीएसटी जांच में टैक्स चोरी का मामला:फर्म मालिक से 2.45 लाख का अर्थदंड वसूला, पीवीसी पैनल लदा वाहन फरेंदा थाने में कराया गया खड़ा

0
1

महराजगंज के फरेंदा में जीएसटी विभाग की जांच में टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। विभाग ने पीवीसी पैनल से लदे एक वाहन को फरेंदा थाने में खड़ा कराया। कार्रवाई के बाद फर्म मालिक मोहम्मद नईम ने 2.45 लाख रुपये का अर्थदंड जमा किया। इसके बाद वाहन को माल सहित छोड़ दिया गया। फर्म के बजाय आधार कार्ड पर मंगाया गया था माल जीएसटी विभाग के मुताबिक, फरेंदा स्थित ब्रदर्स होम इंटीरियर सर्विस के व्यापार स्थल पर एक वाहन खड़ा मिला। इसमें पीवीसी पैनल उतारे जा रहे थे। सहायक आयुक्त भवेंद्र भास्कर ने चालक से माल से संबंधित दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि पीवीसी पैनल पंजाब के लुधियाना स्थित एक निजी कंपनी से मोहम्मद नईम के आधार कार्ड पर खरीदे गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि ब्रदर्स होम इंटीरियर सर्विस जीएसटी में पंजीकृत फर्म है और उसके मालिक भी मोहम्मद नईम हैं। जीएसटी नंबर पर नहीं मंगाया था सामान विभाग के अनुसार, फर्म के जीएसटी नंबर पर माल मंगाने के बजाय आधार कार्ड के आधार पर खरीद की गई थी। इसे जीएसटी नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई शुरू की। सहायक आयुक्त ने वाहन को फरेंदा थाने में खड़ा कराया। विभागीय कार्रवाई के दौरान फर्म मालिक ने 2.45 लाख रुपये का अर्थदंड जमा किया। इसके बाद जरूरी कार्रवाई पूरी कर वाहन को माल सहित छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here