BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश नौतनवा तहसील में तीन प्राइवेट कर्मचारी बरखास्त:सरकारी दफ्तरों में निजी लोगों से...

नौतनवा तहसील में तीन प्राइवेट कर्मचारी बरखास्त:सरकारी दफ्तरों में निजी लोगों से काम कराने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

0
1

नौतनवा तहसील के सरकारी दफ्तरों में प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराने की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने आरके कार्यालय, न्यायालय विभाग और आपूर्ति विभाग में काम कर रहे तीन निजी कर्मचारियों को हटा दिया है। इससे तहसील के दूसरे विभागों में भी ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने 25 अगस्त को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। उन्होंने तहसीलदार कर्ण सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा था। जायसवाल ने आरोप लगाया था कि तहसील के अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में निजी लोग सरकारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड से जुड़े काम कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया था कि इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड की गोपनीयता भंग होने की आशंका है। इस शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने आरके कार्यालय, न्यायालय और आपूर्ति विभाग में काम कर रहे तीन निजी कर्मचारियों को हटा दिया। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि तीन प्राइवेट कर्मचारियों को हटाया गया है। उन्होंने साफ किया कि अगर दूसरे दफ्तरों में भी निजी कर्मचारी काम करते पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइवेट कर्मचारियों को बाहर किए जाने तक यह अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here