BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नटवा-कोटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर:स्कूल से घर...

नटवा-कोटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर:स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती; चालक फरार

0
1

महराजगंज के नटवा-कोटा मार्ग पर मंगलवार को एक छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र अब्दुल कैश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत महराजगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब्दुल कैश स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। नटवा और कोटा के बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही स्कूल के प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र को तुरंत महराजगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में छात्र का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चिंता छा गई है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।