
मिहींपुरवा नगर पंचायत के थाना मोतीपुर क्षेत्र में कुड़वा डगरा के पास एक सड़क हादसा हुआ। माचिस खरीदने गए एक बाइक सवार को लखीमपुर खीरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में से एक की पहचान 19 वर्षीय कौशलेंद्र उर्फ कौशल के रूप में हुई है, जो पयागपुर का रहने वाला है। कौशलेंद्र के पिता सुखदेव ने बताया कि वे मिहींपुरवा में मूर्ति निर्माण का काम करते हैं। उनका बेटा कौशलेंद्र माचिस लेने गया था, तभी यह हादसा हुआ। दूसरे घायल बाइक सवार की पहचान 22 वर्षीय बबलू पुत्र मैकू के रूप में हुई है। बबलू रमिया बेहड़, लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और बलसिंहपुर में अपने जीजा के घर जा रहा था। बबलू के जीजा ने बताया कि उसे नेहा मंडी से मुड़ना था, लेकिन वह गलत रास्ते पर आ गया और हादसे का शिकार हो गया। बबलू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में चल रहा है।
श्रावस्ती में नाबालिगों के शोषण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:डांस पार्टी...
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में डांस पार्टी के नाम पर महाराष्ट्र से लाई गईं दो नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में पुलिस...




































