
कैसरगंज में बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग ने मंगलवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम तहसील सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” और “हर निवाले में विविधता, पोषण में खुशहाली” जैसे संदेश दिए गए। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को संतुलित आहार देना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर सीडीपीओ रूपाली सिंह, जरवल के संजय सचान और ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण खत्म करने और हर परिवार तक पोषण की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।
Home उत्तर प्रदेश कैसरगंज में पोषण माह का उपजिलाधिकारी ने शुभारंभ किया:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण...
पहुंचकट्टा में मटकी फोड़ कार्यक्रम:श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ग्रामीणों ने मिलकर...
बहराइच विशेश्वरगंज विकासखंड के जलालपुर ग्राम सभा में स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पहुंचकट्टा में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ।...





































