श्रावस्ती के मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सोनकर के निर्देश पर एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह शिविर बोहरवा गांव के नौशहरा मजरे में हरदत्तनगर गिरंट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने लगाया। इसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और मौसमी बीमारियों से पीड़ित कुल 70 मरीजों की जांच हुई। इनमें 22 बच्चे, 23 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल थीं। सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी बांटी गईं। टीम ने ग्रामीणों को साफ पानी पीने, मच्छरों से बचने और साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर प्रभाकर, फार्मासिस्ट राजू खान और एलटी अरुण कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
बोहरवा के नौशहरा में लगा स्वास्थ्य शिविर:70 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं बांटी गईं, साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया