
बहराइच में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से राहत मिली। करीब साढ़े तीन बजे तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। इसके कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। 25 मिनट की बारिश से मौसम हुआ सुहाना करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे शहर का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश थमने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
सड़कों पर भरा पानी, बाजारों में थमी आवाजाही दोपहर में अचानक हुई बारिश से शहर की सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया। बारिश शुरू होते ही बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश से बचने के लिए कई लोग दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। तापमान 4 डिग्री गिरकर 28°C पहुंचा बारिश से पहले तेज गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल थे। बारिश के बाद तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक बढ़ गई। बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहाना होने का आनंद लिया।
कैबिनेट का बड़ा फैसला: रेलवे के 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के रेल बुनियादी ढांचे के संपूर्ण कायाकल्प और आधुनिकीकरण पर निरंतर बल दे रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी...





































