
बहराइच के नवाबगंज स्थित तेजा फाटा गांव में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रति आस्था देखने को मिल रही है। रात में विधि-विधान से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सात दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इसमें खटकन गांव, शिव नगरा नौबस्ता और महलिया जैसे आसपास के गांवों से श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। हर दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना, नाम-स्मरण, भजन-कीर्तन और आरती की जा रही है। समारोह के आयोजक अनूप मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले सात सालों से हो रहा है। जन्मोत्सव के दौरान भक्ति गीत और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। सुबह भागवत कथा का पाठ भी किया जाता है। आयोजन समिति के मुताबिक, सात दिवसीय कार्यक्रम में हर दिन सुबह 8 बजे पूजा, भजन-कीर्तन और आरती होती है। वहीं, रात 9 बजे भजन-कीर्तन, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी का आयोजन किया जाता है।
फर्जी मुकदमे की शिकायत लेकर SP के पास पहुंचा युवक:महिला पर...
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक महिला पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।...





































