BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर में 820 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल:डिग्री कॉलेज में बृजभूषण शरण...

पयागपुर में 820 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल:डिग्री कॉलेज में बृजभूषण शरण सिंह ने किया सम्मानित

0
3


राजा बलभद्र सिंह डिग्री कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें पयागपुर, हुजूरपुर और विशेश्वरगंज क्षेत्र के 820 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में हुजूरपुर क्षेत्र के 220, पयागपुर के 360 और विशेश्वरगंज के 240 छात्रों को पुरस्कार मिले। समारोह में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और इलाके के कई लोग मौजूद थे। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और सफलता के लिए कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपना आकलन करना चाहिए। अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जीवन में हालात हमेशा एक जैसे नहीं रहते। मुश्किल हालात में धैर्य बनाए रखना चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। लगातार मेहनत करने वाला व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल हालात का सामना करके भी सफल हो सकता है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य तय करके लगन और अनुशासन से पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा सिर्फ अच्छे नंबर लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को बनाती है। छात्रों को अपने समय का सही इस्तेमाल करते हुए ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार भी अपनाने चाहिए। समारोह में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, विशेश्वरगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडेय, पयागपुर राज परिवार के यशवेंद्र विक्रम सिंह और कमलेश सिंह सहित कई शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रीय लोग भी वहां थे। छात्रों को सम्मानित किए जाने पर अभिभावकों ने खुशी जताई।