BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग मजदूरी मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर पीटा, पेड़ से बांधकर किया...

मजदूरी मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर पीटा, पेड़ से बांधकर किया अपमानित, एक आरोपी गिरफ्तार

0
1

आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव में मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट और अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, महुला निवासी मिथिलेश गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मजदूरी मांगने के विवाद में रवि उर्फ रितेश राय, संदीप राय और मंजू देवी उसे जबरन गौशाला ले गए। वहां उसे पेड़ से बांधकर मारपीट की गई और अपमानित करते हुए उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

Also Read: UP में मौसम का बदला मिजाज, बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

मामले में रौनापार पुलिस ने मु0अ0सं0 256/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 131 और 133 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि उर्फ रितेश राय (28 वर्ष), पुत्र स्व. श्रीप्रकाश राय, निवासी महुला, थाना रौनापार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी व्यक्ति को जबरन बंधक बनाना, मारपीट करना या अपमानित कर कानून हाथ में लेना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं