
नानपारा के श्री श्याम प्रभु रानी शक्ति मंदिर में भादो अमावस के अवसर पर दो दिवसीय भादो मेला और उत्सव शुरू हुआ। गुरुवार को मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो विश्वनाथ मंदिर तक जाकर वापस मंदिर प्रांगण लौटी। इस यात्रा में दादी रानी सती के रथ के आगे भक्तगण कीर्तन और भजन करते हुए चल रहे थे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मंदिर में भक्तों के लिए प्रसाद की अच्छी व्यवस्था भी की गई थी। समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में निशान दादी जी को चढ़ाए जाएंगे। इसके बाद भक्त प्रसाद लेंगे। आज रात 9 बजे से 1 बजे तक रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता की अन्नू श्री, रमन गुप्ता और मोनू गुप्ता भजन गाएंगे। समिति के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को गठजोड़ की जाट जड़ूला, छप्पन भोग, भव्य श्रृंगार, चुनरी उत्सव और सवामनी प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से श्री दादी मंगल पाठ का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद मनीरामका, मंत्री नरेश अग्रवाल समेत सुरेश गोयल, उमेश चंद्र शाह, अजय अग्रवाल, दिनेश शाह, प्रमोद अग्रवाल, विष्णु छापरिया, उषा सिंघनिया, हरी शर्मा और संतोष पोरवाल मौजूद रहे।
UP: बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुपालन विभाग ने लगाए चिकित्सा शिविर,...
गोण्डा: जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा अभियान चलाया...



































