बस्ती में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में किसानों के एक दल ने गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें साल 1996 से अब तक गन्ना मूल्य के देरी से हुए भुगतान पर किसानों को ब्याज दिलाने की मांग की गई है। साथ ही वाल्टरगंज और अठदमा (रुधौली) चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कराने को भी कहा गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि अठदमा रुधौली और वाल्टरगंज चीनी मिलों पर किसानों का कई सालों का गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान नहीं होने से किसानों को पैसे की दिक्कत हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द बकाया चुकाने की मांग की। भाकियू मंडल अध्यक्ष जयराम चौधरी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के हिसाब से साल 1996 से अब तक देरी से हुए गन्ना मूल्य भुगतान की ब्याज राशि किसानों को मिलनी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से ब्याज राशि का हिसाब लगाकर एक हफ्ते के भीतर किसानों को भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान अपना गन्ना दूसरी चीनी मिलों को देने पर मजबूर हैं। इससे स्थानीय चीनी मिलों के सामने भी संकट खड़ा हो रहा है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में त्रिवेणी चौधरी, कन्हैया प्रसाद, ब्रह्मदेव चौधरी, राम आज्ञा, सत्य प्रकाश दूबे, दिलीप चौधरी और राजेंद्र शर्मा शामिल थे।
UP: बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुपालन विभाग ने लगाए चिकित्सा शिविर,...
गोण्डा: जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा अभियान चलाया...




































