BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खैरीघाट थाने में 16 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजा, सख्त...

खैरीघाट थाने में 16 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजा, सख्त हिदायत भी दी

0
0


बहराइच के खैरीघाट थाने की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को मटेरा कला और बरदहा कला गांव से पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों में मटेरा कला के कनछेद पुत्र ढोंढे, रिंकू पुत्र कनछेद, सरवन पुत्र कनछेद, महेश पुत्र गोपीचंद, धर्मेंद्र पुत्र हरीश चंद, ननकू पुत्र राधेश्याम, सरवन पुत्र रामफल, अजय पुत्र किशोरी, प्रमोद पुत्र रामफल, उमेश पुत्र हरीश चंद, राम सागर पुत्र राम लखन, गुड्डू पुत्र भरत लाल, अमरेश पुत्र कनछेद और किशोरी लाल पुत्र ढोंढे शामिल हैं। बरदहा कला के खुनखुन पुत्र मूलचंद और राजेश पुत्र पृथ्वीराज को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव और राम प्रवेश यादव शामिल थे। उनके साथ कांस्टेबल नेयाज अहमद, उपेंद्र यादव, मुन्ना लाल चौधरी, विशाल यादव और सत्य प्रकाश यादव भी मौजूद रहे।