BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पटरी दुकानदारों ने नगर पंचायत की टीम का किया विरोध:अफसरों से नोकझोंक;...

पटरी दुकानदारों ने नगर पंचायत की टीम का किया विरोध:अफसरों से नोकझोंक; नई पक्की दुकानों के आवंटन को लेकर नाराजगी

0
0

बस्ती में गणेशपुर में गुरुवार शाम करीब 4 बजे पटरी दुकानदारों को हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम का दुकानदारों ने विरोध किया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। दुकानदारों ने टीम पर जबरन हटाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे कई साल से यहां दुकानें लगा रहे हैं। इसी से उनके परिवार का खर्च चलता है। जिस जगह पटरी दुकानदार दुकानें लगाते हैं, उसके पीछे नगर पंचायत ने पक्की दुकानें बनवाई हैं। इन दुकानों का आवंटन भी किया जा चुका है। पटरी दुकानदार इन पक्की दुकानों के सामने सब्जी और अन्य सामान की दुकानें लगाते थे। ईओ टीम के साथ पहुंचे ईओ अजय पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दुकानदारों को वहां से हटाना शुरू किया। इस पर दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों का आरोप है कि नई पक्की दुकानें उन्हें देने के बजाय दूसरे लोगों को आवंटित कर दी गई हैं। दुकानदार बोले- रोजी-रोटी का संकट दुकानदारों का कहना है कि उन्हें हटाए जाने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि कई साल से इसी जगह दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी बनी हुई थी।