BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डग्गामार वाहनों के विरोध में रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम:सवारी बैठाने को...

डग्गामार वाहनों के विरोध में रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम:सवारी बैठाने को लेकर ड्राइवर से विवाद; 3 घंटे बंद रहा बसों का संचालन

0
0


बहराइच में रोडवेज बस अड्डे के सामने गुरुवार दोपहर 12 बजे रोडवेजकर्मियों और एक निजी वाहन संचालक के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद डग्गामार वाहन में सवारी बैठाने को लेकर हुआ। इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने बसों का संचालन रोक दिया और चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक बसों का संचालन बंद रहा। बस से सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद यूपी रोडवेज एम्प्लॉइज यूनियन के शाखा मंत्री फारूक ने बताया कि बस अड्डे पर खड़ी बसों से जबरन सवारियां उतारने को लेकर डग्गामार वाहन संचालक से विवाद हुआ था। इसके बाद यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बसों के पहिए जाम कर दिए और धरने पर बैठ गए। अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग कर्मचारियों ने बस अड्डे के बाहर चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने की मांग की। साथ ही बदसलूकी करने वाले वाहन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि डग्गामार वाहन संचालक आए दिन रोडवेज बसों से सवारियां खींचते हैं। इससे विवाद की स्थिति बनती रहती है। बसों के लिए परेशान हुए यात्री चक्का जाम के कारण बसों का संचालन बंद हो गया। इससे बस परिसर में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यात्रियों को बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना मौके पर स्टेशन प्रभारी शबाना बानो और रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाया। अवैध स्टैंड हटाने और दोषी वाहन संचालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। करीब तीन घंटे बाद बसों का संचालन फिर शुरू हो सका।यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर अवैध टैक्सी स्टैंड बंद नहीं किए गए तो दोबारा चक्का जाम किया जाएगा।