BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव:अकारा गांव से निकली भव्य...

श्रावस्ती में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव:अकारा गांव से निकली भव्य शोभायात्रा राप्ती नदी पहुंची, डीजे पर झूमे श्रद्धालु

0
2

श्रावस्ती में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अकारा गांव के ग्रामीणों ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। ग्रामीण डीजे और बैंड-बाजे के साथ श्रीकृष्ण की झांकियां लेकर अकारा गांव से राप्ती नदी की ओर निकले। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्ति से भर गया। जगह-जगह “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंजे। युवाओं में काफी उत्साह दिखा। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने आपस में सहयोग किया। आखिर में शोभायात्रा राप्ती नदी तट पर पहुंची। यहां विधि-विधान से विसर्जन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे।