BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में कन्हैया प्रतिमा विसर्जित:धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, सरयू नहर में...

बहराइच में कन्हैया प्रतिमा विसर्जित:धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, सरयू नहर में किया गया विसर्जन

0
2


बहराइच के नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा में जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित की गई कन्हैया जी की प्रतिमा का गुरुवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों ने सुबह धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा ग्राम भग्गापुरवा से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए सरयू नहर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सरयू नहर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर कन्हैया जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। समाजसेवी सुभाष वर्मा ने बताया कि ग्राम भग्गापुरवा में प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से कन्हैया जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद परंपरा के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है।