श्रावस्ती जिले के जमुनहा में एक 16 साल की किशोरी को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के नानकार गांव में हुई। किशोरी नानकार गांव की ही निवासी है। किशोरी की हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए। वे तुरंत उसे मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया है।
श्रावस्ती में 16 साल की किशोरी को सांप ने काटा:हालत बिगड़ने पर मल्हीपुर CHC में भर्ती, इलाज जारी